नैनीताल में दशहरे पर 1o हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
दशहरे व वीकेंड के मौके पर शनिवार को सुबह से शाम तक नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में सैलानियों से रौनक बनी रही। पिछले वीकेंड के मुकाबले सैलानियों की संख्या बढ़ने से कारोबारी खुश नजर आए। नैनीताल में शनिवार सुबह से ही सैलानी पहुंचने लगे थे। इससे मालरोड, पंतपार्क, बैंड स्टैंड, भोटिया मार्केट, मल्लीताल बाजार में खासी चहल पहल रही। पर्यटकों ने गुनगुनी धूप के बीच नैनीझील में नौका विहार का आनंद लिया। देर शाम तक नगर में पर्यटक गतिविधियां जारी थी।
लगभग 600 के आसपास अपने वाहनों से नैनीताल की और आये जिससे दोपहर पार्किंग स्थल बाद पैक नजर आए पर्यटकों के पहुंचने से सड़कों पर यातायात का दबाव अधिक रहा, हालांकि जाम की जैसी स्थिति नहीं बनी। दोपहर बाद छोटे-बड़े पार्किंग स्थल वाहनों से पैक नजर आए। नगर के चिड़ियाघर में 320 पर्यटक वन्यजीवों को देखने के लिए पहुंचे। वाटर फॉल में सर्वाधिक 322, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 56 और केव गार्डन में 275 पर्यटकों ने मौजू-मस्ती की।