खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  पिथौरागढ़

मोरीगांव में आपदा में जमींदोष हो चुका सामान मिला

पिथौरागढ़ के बंगापानी तहसील के मोरीगांव में जुलाई में आई भीषण आपदा में जमीदोज सामान मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है ,स्थानीय विधायक ने अपने निजी संसाधनों से जेसीबी मशीन लगाकर लोगों के दबे सामान को निकलवाया है ,
खुदाई के चौथे दिन आज पीड़ित पदम सिंह के जमींदोज मकान से सोने की ज्वैलरी मिली जो उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए बनवाकर रखी थी , 28 जुलाई को आई आपदा ने पूरा घर तबाह हो गया था , आपदा में उनके घर का कुछ भी समान नहीं बचा था , धारचूला विधायक हरीश धामी जब मोरी गांव आपदा का हाल चाल जानने गए थे तो उन्होंने पीड़ित लोगों से वादा किया था की वो मशीन लगवा कर लोगों का सामान निकलवायेंगे , आज मोरीगांव के लोग बहुत खुश हैं कि भगवान ने उनकी सुन ली , आपदा में भले ही मोरीगांव के लोगों ने अपने घर गंवा दिए हों लेकिन उनके जीवन भर की जमा पूंजी मिलने से वो खुश हैं और स्थानीय विधायक हरीश धामी को उन्होंने बहुत बहुत धन्यवाद किया है

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!