हल्द्वानी मे मुलायम सिंह यादव का मनाया जन्मदिन – नेताजी के दीर्घायु की कामना

हल्द्वानी में आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया , समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जनप्रिय नेता मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु की कामना की , साथ ही मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर संकल्प लेते हुए कहा कि नेता जी के आशीर्वाद से सपा कार्यकर्ता मिलकर सामाजिक न्याय और संघर्ष को जारी रखते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के प्रति कृत संकल्प है , इस मौके पर सपा प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद , जियाउद्दीन कुरेशी , जिलाध्यक्ष हाजी अब्दुल कवी, लाइक अहमद , मोहम्मद आमिर , चांद बाबू , जुनैद अहमद , नफीस चौधरी, रेहान इलियास, सलमान , हाजी जमाल, आदिल खान आदि मौजूद रहे
