नैनी-दून जनशताब्दी पांच जनवरी तक नहीं चलेगी
काठगोदाम-देहरादून के बीच चलने वाली नैनी-दून जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन का संचालन कुछ दिन बंद रहेगा। काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन राय ने बताया कि ट्रेन का संचालन मंगलवार से पांच जनवरी तक नहीं होगा। ट्रेन संचालन बंद होने से देहरादून जाने व आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी
ट्रेन संचालन बंद होने के मद्देनजर रोडवेज ने कुछ कदम उठाए हैं। एआरएम हल्द्वानी सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि सुबह हरिद्वार जाने वाली तीन बसों का संचालन देहरादून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सुबह छह बजे से विभिन्न डिपो का बस संचालन देहरादून के लिए होता है। हर आधे घंटे के बाद बस सेवा है।
इसके अलावा देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी, देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-गोरखपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस और देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनों का संचालन मंगलवार से अगले आठ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इन ट्रेनों का संचालन अब छह जनवरी से होगा।