खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

नैनीताल- रोप-वे द्वारा मुफ्त की सैर

नैनीताल  कुमाऊं मंडल विकास निगम रविवार को नैनीताल के नागरिको  और सैलानियों को मुफ्त में रोप-वे की सैर कराएगा। इसके बाद सोमवार से रोपवे के लिए अधिक किराया देना होगा। निगम की ओर से टिकट की दरों में वृद्धि की गई है।  अब रोपवे में सफर के लिए वयस्क को 300 रुपये और बच्चों को 200 रुपये देने होंगे। एक करोड़ 32 लाख की लागत से रोपवे को अपग्रेड किया गया है पहले की अपेक्षा अब इसकी गति भी बड़ाई गई है ।

प्रबंधक शिवम शर्मा ने बताया कि अब रोपवे एक घंटे में 14 चक्कर लगा सकेगी। नए सिस्टम के बाद रोपवे को ऑटो, मैनुअल व इमरजेंसी मोड में चलाया जा सकता है। पहले करीब सात सौ मीटर की दूरी 3 मिनट में तय होती थी। स्पीड बढ़ाने पर अब यह दूरी ढाई मिनट में तय होगी।  पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते रोपवे का संचालन बंद कर दिया गया था।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!