नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता – 38 लाख के मोबाइल बरामद

हल्द्वानी पुलिस ने खोये/चोरी हुये मोबाइल की रिकवरी करने में एक बड़ी सफलता पाई है ,अक्टूबर 2020 से फरवरी 2021 माह तक चोरी या खोए हुए मोबाइल में से 304 मोबाइल को पुलिस ने रिकवर किया है, यह मोबाइल उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बिहार और पश्चिम बंगाल राज्यों से मोबाइल रिकवरी सेल ने बरामद किए हैं…. अलग-अलग कंपनियों के इन मोबाइलों की कीमत 38 लाख 28 हज़ार रुपये है। एसएसपी ने पुलिस की इस सफलता पर खुशी जताई और कहा कि यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है कि आम जनता की कोई चोरी हुए मोबाइल में को उन तक वापस किया जा रहा है।