खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

नैनीताल के पर्यटक स्थलों में बढ़ी रौनक

द्वितीय शनिवार व रविवार की छुट्टी के चलते झील नगरी नैनीताल व आसपास के पर्यटक स्थलों में सैलानियों के आने से रौनक है। इस सप्ताह नैनीताल में प्राणी उद्यान, मालरोड, पंत पार्क , बारापत्थर में बढ़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इसके साथ भवाली, भीमताल, घोड़ाखाल, सातताल, मुक्तेश्श्वर, कैंची आदि में भी सैलानी पहुंचे हैं। जिले के भवाली, भीमताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर मार्च के बाद शुरू हुए कोरोना संकट के बाद से लगभग सुनसान हो गए थे लेकिन इस बीच यहां सैलानियों की आवक बढ़ गई है। हालांकि इस बार बीते सप्ताहांत की तुलना में अधिक भीड़ नहीं रही। लेकिन लंबे समय से ठप्प पड़े पर्यटन कारोबारियों को आगे बेहतर पर्यटन की उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!