खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
राष्ट्रीय

उत्तराखंड को मोदी जी का तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महत्वाकांक्षी परियोजना नमामि गंगे के तहत उत्तराखंड में बने आठ एसटीपी का आज वर्चुअल लोकार्पण किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने उत्तराखंड  की धरा को नमन किया है। पीएम मोदी ने कहा कि गंगा हमारी आस्‍था और वैभव का प्रतीक है। गंगा की अविरलता जरूरी है। गंगा की सफाई में कई अभियान चले। आज मोक्षदायनी गंगा को निर्मल करने वाले छह बड़े प्रोजेक्ट का लोकापर्ण किया गया है। हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाने का बहुत बड़ा अभियान है।

इससे पहले जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपनी बात रखी। बाद में नमामि गंगे की ओर से तैयार की गई शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान कहा कि गंगा सफाई की मेहनत रंग लाई है। इस प्रयास के बाद महाशीर गंगा में दिखाई देने लगी है।
नमामि गंगे परियोजना के तहत उत्तराखंड में तैयार किए गए अत्याधुनिक सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में से तीन एसटीपी ऋषिकेश में हैं। चंद्रेश्वर नगर में 41.12 करोड़ की लागत से बना 7.50 मल्टी स्टोरी एमएलडी का एसटीपी, लकड़घाट में 158 करोड़ की लागत का 26 एमएलडी एसटीपी और ढालवाला के चोरपानी में पांच एमएलडी के एसटीपी शामिल हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!