उत्तराखंड किसान कांग्रेस में नंदन दुर्गापाल को मिली जिम्मेदारी
हल्द्वानी- पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के पुत्र एवं समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल को उत्तराखंड किसान कांग्रेस द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने हेमवती नंदन दुर्गापाल को प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया है गन्ना किसानों की समस्याएं हों या फिर धान व गेहूं की फसल की सरकारी खरीद को लेकर चलने वाले आंदोलन इसके अलावा किसानों के हक हकूक उनके लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हेमवती नंदन दुर्गापाल को उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी है। वही लालकुआं विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नंदन दुर्गापाल को दिए गए इस दायित्व को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया से लेकर अन्य माध्यमों से हेमवती नंदन दुर्गापाल को बधाइयां देने के साथ ही खुशी जाहिर की जा रही है।