खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  देहरादून

नरेश बंसल राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए चुनाव में एकमात्र भाजपा प्रत्याशी नरेश बंसल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को नाम वापसी की तिथि थी। निर्धारित समय गुजरने के बाद ठीक चार बजे विधानसभा के प्रभारी सचिव एवं रिटर्निंग अफसर मुकेश सिंघल ने बंसल के निर्वाचन की घोषणा की। बंसल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व अरविंद पांडेय, राज्यमंत्री रेखा आर्य, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में निर्वाचन प्रमाणपत्र ग्रहण किया। राज्यसभा की यह सीट 25 नवंबर को रिक्त हो रही है। अभी तक कांग्रेस के राजबब्बर इसका प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इस सीट के लिए भाजपा ने नरेश बंसल को प्रत्याशी बनाया। 70 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 57 है। इसे देखते हुए विपक्ष बंसल के खिलाफ प्रत्याशी उतारने का साहस नहीं जुटा पाया। ऐसे में उनकी जीत पहले ही तय हो गई थी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!