अब मास्क न पहनने पर लगेगा 2000 रुपये का जुर्माना- मुख्यमंत्री दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी भयानक रूप ले चुकी है। संक्रमण से होने वाली मौत के मामले में 24 घंटे में नया रिकॉर्ड बना है। बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 131 लोगों की मौत हुई। वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि ये राजनीति करने का वक्त नहीं है। यह समय सेवा का है। उन्होंने लोगों से घर में छठ पर्व मनाने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अब राज्य में मास्क न पहनने वालों पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
All the parties agreed that this is the time for all of us become one and serve the people of Delhi: CM Arvind Kejriwal after all-party meeting to discuss #COVID19 situation in Delhi https://t.co/G80op3zCle
— ANI (@ANI) November 19, 2020