खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

अब टैंकरों के माध्यम से पड़ौसी राज्यों में सप्लाई होगा गंगाजल जानिए क्यों

डाक विभाग और टेंकरों के जरिए पड़ोसी राज्यों को होगी गंगाजल की सप्लाई

उत्तराखण्ड सरकार ने विश्व प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा को कोरोना के मद्देनजर स्थगित कर दिया है। किसी भी कावड़िए को हरिद्वार की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। हरिद्वार जिलाधिकारी सी रविशंकर का कहना है कि सरकार ने कावड़ यात्रा स्थगित करने का जो फैसला लिया है। उसको पूरी तरह से इंप्लीमेंट किया जाएगा। उनके द्वारा हरिद्वार से सटे सभी बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए हैं। इसके साथ ही आसपास के जितने भी जिले हैं। सभी जिलों के पुलिस कप्तानों और जिलाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। उनका प्रयास है। कि बॉर्डर पर सख्ती की जाए। इसके साथ ही डाक विभाग के जरिए गंगाजल को पड़ोसी राज्यों को सप्लाई करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछली बार की तरह इस साल भी हरिद्वार से गंगाजल टैंकरों में भरकर विभिन्न स्थानों और पड़ोसी राज्यों के बॉर्डर पर भेजा जाएगा ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!