खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

उत्तर प्रदेश में शादियों में शामिल हो सकेंगे सिर्फ 100 लोग – CM योगी

कोरोना वायरस संक्रमण के एक बार फिर से तेजी पकड़ने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को हाईअलर्ट पर कर दिया है। टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने सार्वजनिक जगहों पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही अब वैवाहिक समारोह में भी सिर्फ सौ लोगों के शामिल होने की अनुमति का निर्देश भी दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर विकास विभाग भी सक्रिय हो गया है। प्रदेश में अब वैवाहिक समारोह में सिर्फ सौ लोग ही शामिल हो सकेंगे। कोरोना संक्रमण के मामलों को एक बार फिर बढ़ते देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शादी समारोह आदि में 200 व्यक्तियों के शामिल होने की छूट को घटाकर 100 करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!