दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट – राजधानी में बारिश का टुटा 10 साल का रिकॉर्ड
राजधानी में रविवार सुबह से ही शुरू हुई बारिश शाम तक चलती रही। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी में बारिश ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विभाग ने दिल्ली समेत एनसीआर के लिए सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 30 किमी प्रतिघंटा रफ्तार से हवा चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
बारिश के दौरान कई इलाकों में सड़कों पर अंधेरा छा गया और इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। अवकाश होने और मौसम बिगड़ने की वजह से अधिकतर लोगों ने घरों में ही दुबके रहे
राजधानी में जनवरी में औसतन 21.7 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन बीते 24 घंटों में 25.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अगले कुछ दिनों में भी बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना है। वर्ष 2012 के बाद यह पहली बार है, जब जनवरी के पहले सप्ताह में बारिश का स्तर इतना अधिक रहा है।