खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
राष्ट्रीय

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट : दस साल में सबसे ठंडा रहा 17 दिसंबर

दिल्ली समेत पूरा एनसीआर शीतलहर की चपेट में हैं। कारण है उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवा,   मौसम विभाग ने आज दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आज भी तापमान और गिर सकता है। दिनभर जबरदस्त ठंड रहेगी और शीतलहर भी चलने का अनुमान है।

गुरुवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दस साल  सबसे  काम था  दोपहर 2 बजे बाद धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं के आगे बेअसर रही। रात में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस कारण गलन महसूस की गई।

जब मौसम में ऐसा बदलाव हो, जिससे आवागमन, कामकाज या स्कूली बच्चों की आवाजाही पर खासतौर से प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है और खराब मौसम से बचाव के एहतियात बरतने की जरूरत होती है।  राजधानी में लगातार दूसरे दिन जबरदस्त ठंड का एक दशक का रिकॉर्ड टूटा है। बुधवार को भी न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले दस साल में 17 दिसंबर को सबसे कम था।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!