6 से 11तक क्लास शुरू करने का आदेश जारी, इन नियमों का रखना होगा ध्यान
देहरादून- मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने प्रदेश में छठवीं क्लास से लेकर 11वीं क्लास के विद्यालयों में भौतिक रूप से पठन-पाठन के मुद्दे पर गाइडलाइन जारी कर दी है जिसके तहत शासन की तरफ से साफ कहा गया है कि कि पहले कक्षा 10वीं कक्षा 12वीं के बच्चों के लिए स्कूलों में भौतिक रूप से पढ़ाई प्रारंभ किए जाने के आदेश हुए थे
अन्य कक्षाओं को लेकर फैसला नहीं हुआ था लेकिन क्योंकि अब धीरे धीरे लॉक डाउन की क्रमवार समाप्ति हो रही है स्कूलों के लिए भी भारत सरकार द्वारा निर्देश दिए गए हैं इसके तहत अब यह तमाम कक्षाएं कुल सकेंगी,
मुख्य सचिव ने कहा कोरोना के संक्रमण को रोकने में जिलाधिकारियों की प्रभावी भूमिका रही है इसलिए सभी जिलाधिकारियों से यह अपेक्षा की जाती है कि अपने जनपदों में संचालित डे स्कूल व आवासीय स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग स्वच्छता के संबंध में अपने स्तर से परिस्थिति के अनुसार निर्णय लें विद्यालय में विद्यालय द्वारा नोडल अधिकारी नामित किए जाएं तथा जो निर्देश दिए गए हैं उनका सख्ती से पालन कराया जाए कैंटोनमेंट जोन के बाहर कक्षा 6 से 11 की पढ़ाई फिर से शुरू करने को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं.
