एलओसी पर पाक की नापाक हरकत ,उत्तराखण्ड का लाल शहीद
![]()
दुःखद: कायर पाक की हरकत, सीज फायर उल्लंघन में ऋषिकेश का लाल शहीद ।
ऋषिकेश दीपावली के मौके पर पाकिस्तान ने कायराना हरकत करते हुए शुक्रवार को एलओसी के पास अलग-अलग इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन किया। बारामूला में पाकिस्तान की तरफ से सीज फायर उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई , पाकिस्तान की इस नापाक हरकत में घायल हुए बीएसएफ के जवान राकेश डोभाल शहीद हो गए, बीएसएफ में सब-इंस्पेक्टर राकेश डोभाल ऋषिकेश के गंगानगर के रहने वाले थे और बीएसएफ आर्टी रेजीमेंट के साथ बारामूला में तैनात थे , 12 बजकर 20 मिनट पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए उनके सिर पर गोली लगी , इलाज के दौरान अस्पताल में उनका निधन हो गया , सीमा पर भारतीय सेना पाकिस्तान की कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। समस्त उत्तराखण्ड वासी शहीद राकेश डोवाल को शत शत नमन करते हैं । जहां एक तरफ लोग दीपावली की तैयारियों में जुटे हैं वहीं शहीद परिवार में गम का माहौल है ।
दुःखद: कायर पाक की हरकत, सीज फायर उल्लंघन में ऋषिकेश का लाल शहीद ।