कई महिनो से एसबीआइ राइआगर शाखा में पासबुक एंट्री मशीन खराब
एक और हूँ 4G 5G टेक्नोलॉजी की बात करते है दूसरी और एसबीआइ राइआगर शाखा में विगत एक वर्ष से पासबुक एंट्री मशीन खराब है। वहीं, बैंक में आए दिन इंटरनेट सेवा भी बाधित रहती है। जिस कारण खाताधारकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशान खाताधारकों ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर अपने स्तर से इस ओर शीघ्र उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
एसबीआइ राइआगर में क्षेत्र के राम मंदिर, चौड़मन्या, बांसपटान, जाड़ापानी आदि दूरदराज के बड़ी संख्या में लोगों के खाते हैं, लेकिन बैंक की लचर सेवाओं से खाताधारक परेशान हैं। गुरू वार को बैंक में इंटरनेट सेवा ठप होने से खाताधारक दिनभर परेशान रहे। लेनदेन के लिए खाताधारकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद भी सेवा बहाल नहीं होने पर खाताधारकों को अंत में निराश होकर वापस लौटना पड़ा। बैंक की लचर सेवाओं से परेशान क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराया और इनका निराकरण करने की मांग की।