ओपीडी के लिए आने वाले मरीजों का भी होगा कोरोना टैस्ट
हल्द्वानी के सोवन सिंह जीना बेस अस्पताल में अब ओपीडी के लिए आने वाले मरीजों का भी कोविड-19 टेस्ट कराया जाएगा , कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए अस्पताल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि कोई भी मरीज अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाने से पूर्व कोविड-19 की जांच कराएगा जबकि जांच रिपोर्ट 3 दिन बाद मिलेगी , दरअसल लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामलों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है , अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कोविड-19 की जांच के पश्चात ही ओपीडी सहित अन्य जांच के बाद ही मरीज को भर्ती किया जाएगा , अस्पताल में इलाज को आने वाले मरीजों के लिए यह अनिवार्य किया गया है ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके