खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

पवनदीप राजन की गायकी के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी हुए मुरीद

इंडियन आइडल 2021 के मंच में धूम मचा रहे पवनदीप राजन की गायकी के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मुरीद हो गए हैं। रविवार को उन्होंने मशहूर रियलिटी सिंगिग के ग्रांड फिनाले में पवनदीप को समर्थन और वोट देने की अपील की।

मुख्यमंत्री रावत ने  वीडियो संदेश के जरिये पवनदीप के समर्थन में  लोगों से वोटों की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी देवभूमि उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल में अपनी गायकी के दम पर न सिर्फ प्रदेश वासियों के दिलों में जगह बनाई है, बल्कि उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि मैं भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से पवनदीप के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। मेरी प्रदेशवासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पवनदीप को वोट और सपोर्ट कर उन्हें विजेता बनाएं।

इंडियन आइडल के जरिये  पवनदीप राजन ने  उत्तराखंड गौरव  ही नहीं बढ़ाया  बल्कि गढ़वाली और कुमाऊंनी गीतों के जरिये देवभूमि के प्राकृतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक सौंदर्य और आस्था को देश दुनिया के सामने सुरीले अंदाज में बयान किया है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!