खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

उत्तराखंड के लोग ईकोफ्रेंडली दीपावली की तरफ, पटाखों का कम रुझान जगा रहा उम्मीद; पढ़ि‍ए पूरी खबर

देहरादून – दीपावली दियो,रोशनी, खुशियों को रोशन करने का पर्व है। इसके उल्लास को पटाखों के शोर और धुएं में धूमिल नहीं करना चाहिए। अच्छी बात यह है कि पटाखों के प्रति खुद व्यापारियों का रुझान कम देखने को मिल रहा है। पिछली दफा प्रदेशभर में पटाखों की दुकानों के जितने लाइसेंस जारी किए गए थे, अब तक उसके एक चौथाई भी आवेदन प्रशासन और पुलिस को नहीं मिले हैं। देहरादून में लाइसेंस के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच नवंबर को बीत गई थी और इसे निरंतर जारी रखे जाने के बाद भी आंकड़ा 461 पर सिमटा है। देहरादून में पटाखों पर प्रभावी अंकुश लगाना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि यहां वायु प्रदूषण का ग्राफ सामान्य दिनों में भी मानक से अधिक रहता है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी लाइसेंस के लिए आवेदन का ग्राफ अधिक ऊपर नहीं चढ़ेगा। दीपावली को छह दिन शेष रह गए हैं और चार जिले ऐसे हैं, जहां अभी तक लाइसेंस के लिए एक भी आवेदन नहीं किया गया है। वर्तमान की तस्वीर बयां कर रही है कि उत्तराखंड के लोग ईकोफ्रेंडली दीपावली की तरफ बढ़ रहे हैं।
अभी तक नैनीताल जिले में 26 लोगो ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है जबकि पिछले साल 500 लोगो ने लाइसेंस लिया था अल्मोड़ा चम्पावत उत्तरकाशी व टिहरी जिले में इस बार अभी तक किसी ने पटाखे बेचने का लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं किया है

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!