खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

गौला पुल के पिलर बहाव की जद में जिलाधिकारी के निर्देश पर SDM ने लिया जायजा

गौलापुल के पिलर नदी के पानी के बहाव की जद में आ गए हैं। पानी के बहाव की वजह से पुल के दो पिलरों को खतरा पैदा हो गया है ,खतरे को भांपते हुए एसडीएम विवेक रॉय ने समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ गौलापुल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम विवेक रॉय ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत व तकनीकी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी।

मंगलवार को जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर एसडीएम विवेक रॉय ने अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ला, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड हल्द्वानी अशोक चौधरी, एसडीओ वन व सिंह मोलिया के साथ गौला पुल का औचक निरीक्षण किया गया। गौला पुल के बीच में बने दो पिलर में पानी की बहाव की वजह से कटाव हो रहा है जिससे पिलरों को खतरा पैदा हो गया है।नदी के बीच में बने पुल के दो पिलरों के पास गौला नदी ने लगभग 6 मीटर की गहराई तक कटान किया है जिसकी वजह से पुल को भी खतरा पैदा हो गया है। एसडीएम श्री रॉय ने कहा कि पानी के बहाव से पिलरों पर हो रहे कटाव को रोकने संबंधी रिपार्ट जल्द ही डीएम को सौंपी जाएगी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!