खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
पिथौरागढ़

पिथौरागढ़- पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में आतंक का पर्याय बन चुके आदमखोर गुलदार को आखिरकार पिंजरे में कैद कर लिया गया है । जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर छाना पांडेय गांव के पास वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फस गया है। पिछले दिनों इसी गांव की एक किशोरी को आदमखोर ने अपना निवाला बनाया था और इसी इलाके में दिनदहाड़े एक ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल भी किया था।जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ के सुकौली से लेकर छाना पांडेय तक आदमखोर तेंदुए ने 2 लोगों को मार डाला था। जिसके बाद उत्तराखंड के मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक ने इसे आदमखोर घोषित कर मारने का आदेश जारी किया था। पिछले दिनों वन विभाग द्वारा बुलाए गए एक शिकारी ने एक तेंदुए को निशाना बनाया लेकिन स्थानीय लोग शिकारी द्वारा मारे गए गुलदार को उनके क्षेत्र में आतंक मचाने वाला गुलदार नहीं मान रहे थे, क्योंकि गुलदार के शिकार के बाद भी इलाके में गुलदार की लगातार दस्तक थी, लिहाजा वन विभाग ने पिंजरा लगाया था जिसमें शनिवार की रात को गुलदार पिंजरे में फंस गया है जिसे वन विभाग अब रेस्क्यू करेगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!