प्लाज्मा डोनर्स सम्मानित
कोविड-19 महामारी दौर में कोरोना से जंग जीत कर स्वेच्छा से प्लाज्मा दान देकर, कोरोना से गम्भीर संक्रमित मरीजों के उपचार में अहम भूमिका निभाने वाले प्लाज्मा डोनर्स को आज नैनीताल जिलाधिकारी सविन बंसल ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने प्लाज्मा डोनर विक्की पाठक, प्रेम थापा, अशोक दानू, कुबेर नेगी, हरीश तिवारी, दीपक गुप्ता व अमित जोशी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मनित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा अपने जनपद भम्रण के दौरान प्लाज्मा डोनर्स को सम्मानित किया था। सुशीला तिवारी अस्पताल से उपचार के बाद कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए लोगों कि सूचना गुगल जीआईएस स्प्रेडशीट पर किया जा रहा है तथा प्लाज्मा डोनेशन हेतु स्वघोषित सहमित पत्र भी लिया जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि अब तक डाॅ सुशीला तिवारी कोविड चिकित्सालय व ब्लड बैक अधिकारी के माध्यम से विगत महीनों में कोरोना उपचार के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज हुए 450 लोगों की गुगल जीआईएस स्प्रेडशीट पर मैपिंग की गई है अभी तक 60 व्यक्तियों द्वारा प्लाज्मा डोनेट किया जा चुका है जिससे अब तक 90 कोरोना मरीजों का प्लाज्मा थैरेपी से उपचार किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने प्लाज्मा डोनर्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में समाज के बीच जागरूक कराते हुए कोरोना संक्रमण बचाव व अधिक से अधिक सेम्पलिंग हेतु जनता को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि और प्लाज्मा डोनर्स को इस पुण्य कार्य के लिए सम्मानित किया जायेगा। जिससे प्रोत्साहित होकर अधिक से अधिक लोग प्लाज्मा डोनेट करने हेतु आगे आये।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकरी नरेन्द्र सिंह भण्डारी, सीएमओ डाॅ भागीरथी जोशी, एसीएमओ डाॅ रश्मि पंत, डाॅ टीके टम्टा,उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल, उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा आदि मौजूद रहे ।