खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
राष्ट्रीय

पीएम मोदी इस बार जैसलमेर सीमा पर जवानों के साथ दीप पर्व मना सकते है

हर साल की तरह इस साल भी  दिवाली पूरे देश में धूम धाम से  होने जा रही है,  इस बार यह महामारी के दौर में मनाई जाएगी कोरोना का भय अभी गया नहीं ,  ऐसे ही मुश्किल दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस साल भी जवानों के साथ दिवाली मना सकते हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस बार जैसलमेर सीमा पर जवानों के साथ दीप पर्व मना सकते हैं।  पीएम मोदी के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, सेना प्रमुख एमएम. नरवणे भी वहां मौजूद रह सकते हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली का त्योहार देश की सीमा पर तैनात जवानों के साथ मनाते आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड समेत कई जगहों पर जाकर जवानों के साथ दिवाली मना चुके हैं।
प्रधानमंत्री मोदी जवानों को अपने हाथ से मिठाई खिलाते है व उनसे बात करते हैं। बता दें कि पिछले कई दिनों से भारत और चीन के बीच तनाव का माहौल है और अगर ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे तो उनका मनोबल बढ़ेगा। पीएम मोदी ने वर्ष 2019 में दिवाली जम्मू—कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों के साथ व 2018 में उत्तराखंड सीमा पर तैनात जवानों के साथ मनाई थी। 2017 में वह कश्मीर के गुरेज सेक्टर गए थे और वहां तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
बीते दिनों लद्दाख सीमा पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच पीएम मोदी अचानक ही लेह पहुंच गए थे। वहां प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों को संबोधित किया था

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!