खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

खुल गयी जीरो टॉलरेंस की पोल , मुख्यमंत्री अब इस्तीफा दो

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बयान जारी कर कहा कि ,माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड के आदेश से भाजपा सरकार व भाजपा के ज़ीरो टोलेरेंस पर उठे सवाल। भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत झारखण्ड के भाजपा प्रभारी रहते हुए 2016 में भाजपा नेता को झारखण्ड गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने के एवज़ में 25 लाख की रक़म अपने रिस्तेदार के बैंक खाते में लेने के आरोप को मा० उच्च न्यायालय उत्तराखंड ने जनहित में गम्भीरता से लेते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत के ख़िलाफ़ एसपी, सीबीआई देहरादून से एफआईआर दर्ज कर जाँच करने के आदेश दिये हैं।
प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि ज़ीरो टोलेरेंस वाली भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को नैतिक्ता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!