वन अनुसन्धान केंद्र हल्द्वानी में बनाया गया पोलिनेटर पार्क

वन अनुसंधान केंद्र हल्द्वानी में चार एकड़ भूमि में पॉलिनेटर पार्क विकसित किया गया है , जिसका मुख्य उद्देश्य उन जीवो को संरक्षित करना है जो प्रकृति में परागण का काम करते है ।

मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए पॉलिनेटर पार्क बनाया गया है जिसमें वनस्पतियों की वो प्रजातियां लगाई गई हैं जो तितली किट पतंगों मधुमखियों और चिड़ियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं ,इस से दो तरह से जैव विविधता को संरक्षित किया जा सकेगा , किस्म किस्म के फूलों की प्रजातियां जहां तितलियों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी वहीं मीठी नीम ,शहतूत आदि फलदार पौंधे चिड़ियों को अपनी ओर लुभाएंगी , इस पार्क में जैव विविधता को बैलेंस करने के लिए तितलियों और उन पक्षियों के लिए संरक्षित करने का काम किया जा रहा है जो को बनाए रखने के लिए सहायक सिद्ध होते हैं ।

पर्यावरण विशेषज्ञ पीटर स्मेटिक के मुताबिक इस पार्क को बनाने का मकसद लोगों में जागरूकता पैदा करना है ताकि लोग जैव विविधता का ख्याल रखते हुए अपने घरों में गार्डन विकसित करें , इसके अलावा यहां पर आने वाले लोगों को पोलिनेटर्स के बारे में जानकारी मिलेगी और यह पता चलेगा कि हमारे जीवन में पोलिनेटर्स का कितना ज्यादा महत्व है पोलिनेटर को संरक्षित करने के लिए यहां पर स्थानीय वनस्पतियां लगाई गई हैं जिससे अधिक से अधिक पोलिनेटर्स को अपनी ओर आकर्षित किया जा सके ।

