खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
राष्ट्रीय

कोरोना वैक्सीन पर पॉजिटव खबरों ने  से शेयर बाजार में बनाया नया रिकॉर्ड

भारत में कोरोना वायरस की दो वैक्सीन को मिली मंजूरी की खबर से आज सप्ताह के पहले घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 48000 का आंकड़ा पार किया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 236.65 अंक   ऊपर 48,105.63 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.53 फीसदी (74.40 अंक) ऊपर 14,092.90 के स्तर पर खुला।

विश्लेषकों के अनुसार आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप 190 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

देश में कोरोना के दो वैक्सीन- भारत बायोटेक की स्वदेशी कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड को आपात्कालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिल गई है। साथ ही दिसंबर तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर होने का अनुमान है, जिससे बाजार में तेजी आई।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!