खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर काठगोदाम में आयोजित हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम , केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचना है मकसद !

काठगोदाम CRPF ग्रुप सेंटर में आज क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार नैनीताल केंद्र द्वारा जन जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा जन जन तक पहुंचाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है, समय-समय पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा भी सरकार की योजनाओं को लोगों लोगों तक पहुंचाने का कार्य अपने माध्यम से कर रहा है।गीत संगीत के माध्यम से सरकार की योजनाओं को आसानी से लोगों के दिलों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर आधारित व अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए क्षेत्रीय भाषा में कोविड-19, टोक्यो ओलंपिक गेम, एक भारत श्रेष्ठ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत, स्वच्छ भारत आदि विषयों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सीआरपीएफ के डीआईजी अरविंद राय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से सरकार की योजनाओं की जानकारी आसानी से जन जन तक पहुंचती है , कार्यक्रम प्रभारी श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने कहा कि जन जागरूकता के लिए और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के मकसद से ये कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!