खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

उत्तराखंड- राज्यसभा चुनाव की तिथि घोषित

उत्तराखंड में राज्यसभा सांसद राज बब्बर का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। लिहाजा राज्य में एक राज्य सभा सीट और उत्तर प्रदेश की 10 राज्य सभा सीट के लिए 9 नवंबर को चुनाव होने हैं केंद्रीय निर्वाचन आयोग 20 अक्टूबर को इन सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा। नामांकन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर को होगी, नाम वापसी 2 नवंबर की तिथि रखी गई है और मतदान 9 नवंबर को होगा और 11 नवंबर तक चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। गौरतलब है कि इस बार राज्यसभा की सीट प्रचंड बहुमत वाली भाजपा सरकार के खाते में जानी तय है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!