खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल,  सामान्य

घर घर जाकर जाँचे जाएंगे राशन कार्ड

हल्द्वानी मे करीब सवा लाख राशन कार्डो की दोबारा जांच होगी  पिछले कई  समय  से लगातार फर्जी आय प्रमाण पत्र लगाकर राशन कार्ड बनवाने की शिकायतों के बाद खाध्य आपूर्ति विभाग जल्द इस पर कार्रवाई शुरू करेगा।  राशन  कार्ड की जांच के लिए ग्राम विकास अधिकारियों और पटवारियों की टीम विकासखंड के प्रत्येक वार्ड और गाँव  गाँव जा कर राशन कार्ड धारकों का भौतिक सत्यापन करेगी और फर्जी कार्ड पाया गया तो निरस्त होने के साथ-साथ मुकदमा भी दर्ज हो सकता है। दरअसल इससे पूर्व कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें सालाना कमाई 5 लाख  से अधिक वाले लोगों को आपूर्ति विभाग में चिह्नित का नोटिस भेजा था यही नहीं इसी साल जून और जुलाई में ही विभाग ने 1000 से अधिक ऐसे राशन कार्ड निरस्त किए।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!