केदारनाथ धाम में युद्ध स्तर पर पुनर्निर्माण कार्य जारी
प्रधान मंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ धाम के पुनर्नर्माण के दूसरे चरण के लिए भारतीय वायुसेना के मालवाहक चिनूक हेलीकॉप्टर द्वारा गोचर से भारी मशीनों को केदार धाम पहुंचाया जा रहा है । दो दिनों में चिनूक द्वारा जेसीबी मशीन, ट्रक तथा ट्रैक्टर के पार्ट्स सहित 10 टन से अधिक भारी मशीने गोचर हवाई पट्टी से केदारनाथ पहुंचाई जा चुकी हैं , गौचर हवाई पट्टी से वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर द्वारा मशीनो की सप्लाई 30 अक्टूबर तक जारी रहेगी l
केदारनाथ धाम में दूसरे चरण का पुनर्निर्माण कार्य नवंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होना है , जिस मे 120 करोड़ के कार्य प्रस्तावित है , जिन्हे बर्ष 2022-23 तक पूरा किये जाने का लक्ष्य रखा गया है l साथ ही अगले महीने से बर्फ बारी की आशंका को देखते हुए शीघ्र गौचर हवाई पट्टी से जेसीबी , ट्रक ट्रेक्टर व अन्य भारी मशीनो की सप्लाई को तत्काल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है ,ताकि कंपनियो के मकैनिक केदार धाम पहुंच कर मशीनों को असेम्बल कर निर्माण कार्य के लिए तैयार कर सकें ।