खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
राष्ट्रीय

Republic Day 2021- राजपथ पर दुनिया देखेगी भारत की ताकत

देश आज  उमंग और उत्साह के साथ  72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।  राजपथ पर ऐतिहासिक परेड निकलेगी,  पूरी दुनिया भारत की सांस्कृतिक विरासत और सैन्य ताकत का दीदार करेगी

इस बार राफेल लड़ाकू विमान मुख्य आकर्षण होगा। गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर  दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरी राजधानी  में सुरक्षा की खास व्यस्था की गई है

जमीन से लेकर आसमान तक  पहरा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पैरा मिलिट्री तैनात है। सोमवार रात 12 बजे से ही दिल्ली की सभी  सीमाएं सील कर दी गई हैं। इंट्री उन्हें ही मिलेगी, जिन्हें अति आवश्यक काम होगा।

गणतंत्र दिवस पर सशस्त्र बलों की झांकी के अलावा, 17 झांकियां विभिन्न राज्यों की होंगी। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों की नौ झांकियां और अर्धसैनिक बलों और रक्षा मंत्रालय की छह झांकियां होंगी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!