खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

जिला पंचायत की बैठक में कोविड 19 से हुए नुकसान की हुई समीक्षा

कोरोना काल में लंबे समय के बाद जिला पंचायत नैनीताल की समीक्षा बैठक हुई, कोरोना की वजह से जिला पंचायत नैनीताल को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ है…. इसको लेकर सभी जिला पंचायत सदस्यों और जिले के सभी विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई,इस बैठक में हर विभाग की बारी बारी से समीक्षा की गई और जिला पंचायत के जरिए होने वाले विकास कार्य और उनके बजट का प्रावधान तय किया गया, जिला पंचायत नैनीताल की तरफ से लगने वाले हाट बाजारों को जल्द खोलने की अनुमति जारी की जा सकती है ।

जिला पंचायत अध्यक्ष के मुताबिक जिला योजना में मिलने वाला बजट कोविड-19 की वजह से जिला प्रशासन को दे दिया गया था जिसका सीधा असर जिला पंचायत की योजनाओं पर पड़ा है… इसके अलावा जिला पंचायत सदस्यों ने तमाम विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों से सवाल-जवाब भी किये, यही नहीं इस समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने अधिकारियों पर फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारियों के फोन नहीं उठाने के मामले का समाधान जल्द किया जाएगा ।

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!