समाजवादी पार्टी ने याद किया राम मनोहर लोहिया को

समाजवादी विचारधारा के प्रमुख चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की 53 वीं पुण्यतिथि आज समाजवादी पार्टी कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में मनाई गई , इस अवसर पर उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के समस्त पदाधिकारी गण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे , कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद ने की , कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा की शासन को निरंतर चौकस एवं जागरूक बनाना है तो प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने राजनीतिक अधिकारों को समझें और जहां कहीं भी उस पर चोट या हमले होते हों उसके खिलाफ अपनी आवाज़ बुलन्द करे , आज के कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजवादी सुरेश परिहार , विशिष्ट अतिथि कुलदीप भुल्लर , भगवती प्रसाद त्रिकोटी ,मोहन कांडपाल ,हाजी अब्दुल कवि, जियाउद्दीन कुरेशी ,मोहम्मद फहीम, नफीस अहमद, अमीर भाई,मों अफसर, मों अख्तर, मुन्ना सलामी, नसीम, हरपल शर्मा, सलमान, मों नासिर, वसीम सिद्दिकी,ओम राठौर आदि मौजूद रहे ।