खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

हल्द्वानी पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत्य नारायण सचान ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर जमकर निशाना साधा , हाई कोर्ट द्वारा मुकदमा दायर कर सीबीआई जांच किए जाने के निर्देश पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और राज्य की कैबिनेट ने भी यह निर्णय लेना चाहिए कि यह राज्य बनने से लेकर अब तक जितने भ्रष्टाचार के मामले हुए हैं सब की निष्पक्ष जांच हो , उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लंबे समय से इस बात को उठाते आ रही है कि इस राज्य में जिस जिस दल ने सत्ता पर राज किया उन सभी दलों और उनकी सरकारों ने उत्तराखंड को भ्रष्टाचार की मिनी प्रयोगशाला के रूप में इस्तेमाल किया , पहले भाटी आयोग बना और फिर त्रिपाठी आयोग बना लेकिन किसी भी सरकार की कोई घोटाले उजागर नहीं हुए , इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस और भाजपा इस प्रदेश को बारी-बारी से लूटो अभियान के तहत कार्य कर रही है लिहाजा समाजवादी पार्टी अब इनकी सांठगांठ के अलावा इस भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ जनता के बीच जाकर बिगुल बजाएगी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!