खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
पिथौरागढ़

तीन कर्मियों के भरोसे एसबीआइ गंगोलीहाट

गंगोलीहाट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया  की  शाखा एक अधिकारी व दो सहायकों के भरोसे चल रहा है। बैंक में स्टाफ की कमी चलते खाताधारक परेशान हैं। बैंक में सैकड़ों पेंशनधारकों के खाते हैं। वहीं, स्थानीय व्यापारियों व आम जनता को भी इसी बैंक पर निर्भर रहना पड़ता है। एस0बी0आइ0 में विगत जून माह से शाखा प्रबंधक का पद रिक्त चल रहा है। हाल में बगैर प्रतिस्थानी के एकाउंटेंट का भी तबादला अन्यत्र कर दिया गया है। इस शाखा में 8 सहायकों के पद स्वीकृत हैं, जिनमें से वर्तमान में दो ही कार्यरत हैं। इसके अलावा चार अधिकारियों के पदों के सापेक्ष वर्तमान में एक ही अधिकारी कार्यरत हैं। एकमात्र अधिकारी के पास शाखा प्रबंधक, ऋण विभाग से लेकर एकाउंटेंट की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी है। इस शाखा में 30 किमी दूर से भी पेंशनधारक अपनी पेंशन लेने आते हैं

वर्तमान में शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है। बैंक में हर रोज लेन-देन के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है, मगर स्टाफ की कमी के चलते खाताधारकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्ग, महिलाओं को भी घंटों लाइन में लगना पड़ता है। कई बार तो भीड़ के कारण दूर दराज से पहुंचे लोगों का नंबर ही नहीं आता। ऐसे में मजबूर उन्हें बैरंग लौटना पड़ता है। महंगा किराया लगाने के बाद भी लोगों को बैंक का  लाभ नहीं मिल पा रहा है। खाताधारकों ने  ने बताया की छोटे छोटे डिपोजिट, पेमेंट, एनईएफ़टी जैसे काम भी सुबह की इंतजारी से शाम तक नहीं होते बैंक के काम के लिए पूरा दिन खर्च करने के बाद भी वो काम पूरे नहीं हो पाते  है ऐसे मे खाता धारकों ने बैंक प्रशासन से स्टाफ की तैनाती की मांग की है अविलंब बैंक में स्टाफ की तैनाती नहीं होने पर सड़कों पर उतरने की धमकी दी है। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!