खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

शहीद मेजर विभूति की पत्नी बनेंगी सेना में आफिसर

देहरादून  के लाल शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए देश पर कुर्बान हो गए थे।   विभूति के देश सेवा के जज्बे ने उनकी पत्नी निकिता के भीतर न सिर्फ नया रूप लिया, बल्कि सेना में भर्ती होने का उनका सफर अब अंतिम पड़ाव पर है। वह ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं और अब भारतीय सेना का हिस्सा बनने से बस कुछ  कदम दूर हैं। वह 29 मई को पास आउट होने जा रहीं हैं।

देहरादून शहर के डंगवाल मार्ग निवासी मेजर विभूति जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। पति की वीरता से अभिभूत वह उनकी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सेना में अफसर बनने जा रही हैं। कश्मीर की रहने वाली निकिता के परिवार ने आतंक को काफी करीब से देखा हुआ है। उनकी मजबूती की झलक निकिता के व्यक्तित्व पर भी नजर आती है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!