यात्रियों के लिए खुशखबरी , शुरू हुई शताब्दी स्पेशल ट्रेन
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार काठगोदाम से दिल्ली के लिए शताब्दी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गयी है , पहले दिन इस ट्रेन से लगभग 200 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए , कोविड-19 के चलते रेलवे स्टेशन में यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है , सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के अलावा कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए भी यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है , गौरतलब है कि 22 मार्च से अब तक रेल यातायात बंद होने के चलते दिल्ली में रहने वाले लोगों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया था , शताब्दी स्पेशल ट्रेन के चलने से अब लोगों को बहुत सुबिधा होगी , आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए रेलवे 30 नवंबर तक इस ट्रेन का संचालन करेगा , इस ट्रेन के चलने से यात्रियों ने भी खुशी जाहिर की है ।