खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  देहरादून

शायरा बानो ने संभाला महिला आयोग की उपाध्यक्ष का पदभार

तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने वाली शायरा बानो ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि उनका महिला अपराधों खासकर मुस्लिम महिलाओं के प्रति अपराधों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।  पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश आयोग के माध्यम से शोषित और पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिलाने की रहेगी।
वहीं, बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने कहा कि तीन तलाक के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा लाया गया कानून पूरे देश में मुस्लिम महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य में शायरा बानो के योगदान को नहीं बुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी उनका त्याग और समर्पण महिलाओं को न्याय दिलाने, उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बना रहेगा।
इस दौरान दर्जाधारी शादाब शम्स, महिला आयोग की अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया, जिला अध्यक्ष रचिता ठाकुर, भाजयुमो की राष्ट्रीय प्रवक्ता नेहा जोशी, प्रदेश मंत्री रीना गोयल, पूनम शर्मा, महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमली भट्ट, अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सीमा जावेद आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!