मसूरी समेत चार धाम में बर्फबारी, नैनीताल व तराई भाबर में बारिश से बढ़ी ठंड
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली। बादलों के बाद प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश और चारधाम समेत आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। उत्तरकाशी में गंगोत्री राजमार्ग सुकी के बाद बर्फबारी के चलते अवरुद्ध हो गया है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी सूचना है।
मसूरी में बर्फ की फुहारें गिरी, जबकि पर्यटक स्थल धनोल्टी में बर्फबारी हुई। इससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले दो दिन मौसम बदला रहेगा। इस दौरान देहरादून और हरिद्वार समेत आसपास के इलाकों में बारिश हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में चोटियों पर हल्का हिमपात रहा।