खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

इस चिड़ियाघर में जानवरों के लिए रहने खाने की बिशेष व्यवस्था

उत्तरभारत इन दिनों सर्दी की चपेट में है, उत्तराखंड के नैनीताल में सर्द हवा आम आदमी के लिए मुसीबत बनी हुई है , कडकडाती ठंड चिडियाधर के जानवरों को भी सता रही है। नैनीताल जू के इन जानवरों को ठण्ड का अहसास ना हो इसके लिये जू प्रबंधन ने जानवरों के लिये खास व्यवस्था की है।

दिन में तो मौसम जितना खुशगवार है रात में उतनी ही ज्यादा ठण्ड पड रही हैं। आम आदमी के साथ वन्य जीव भी ठंड से परेशान है। दिन में ये जानवर धूप का आनन्द उठा रहे है तो सर्द रातों की ठंडक इन बेजुबानों को परेशान किये हुए है , जू प्रशासन कई उपाय करने में जुटा है। जहां भालुओं को विशेष तौर पर अतिरिक्त शहद और गुड़ के साथ चावल की खीर और जौं चने की रोटी के साथ दूध भी दिया जा रहा है।

दूसरी तरफ मांसाहारी जानवरों को दिये जाने वाले प्रोटीन युक्त मांस की मात्रा भी बढ़ा दी गई है। साथ ही प्राणी उद्यान में रेड पांडा को अंडे, शहद, सेब, केले दिए जा रहा है। जबकि पक्षियों को अतिरिक्त मात्रा में अंडो के साथ सब्जी, गेहू, बाजरा दिये जा रहे हैं ताकि पक्षियों के शरीर में गर्मी बनी रहे। ज़ू प्रबंधन द्वारा ठंड हवाओं से जानवरों को बचाने के लिये सभी बाड़ों को सुबह और शाम के वक्त तिरपाल से ढका जा रहा हैं। ज़ू की शान बंगाल टाइगर को गर्म रखने के लिए ब्लोवर की व्यवस्था भी को गई है।

नैनीताल जू में आने वाले पर्यटक भी वन्यजीवों के लिए किए गए इंतजामों से बेहद खुश हैं, उनके मुताबिक नैनीताल का जू उन्हें काफी पसंद आया , लेकिन यहां की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जहां एक तरफ आदमी ठंड से खासा परेशान है तो इस कड़कड़ाती ठंड में जू में रहने वाले जानवरों के लिए यहां के कर्मचारी खासी अच्छी व्यवस्था कर रहे हैं जिससे जानवरों को भी किसी प्रकार की दिक्कत ना हो और जो पर्यटक घूमने के लिए आए वह अच्छी प्रकार से ज़ू आनंद ले सके।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!