खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

किसानो के फसल का भुगतान करने में असफल राज्य सरकार

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सरकार की दीन दयाल किसान कल्याणकारी योजना महज़ मीठा ज़हर बताया है, इससे किसान का क़र्ज़ बढ़ेगा क्योंकि सरकार किसान की कृषि पैदावार को ख़रीदने में विफ़ल रही है। बिना ब्याज का ऋण सुनने में अच्छा लग रहा है मगर जब किसान अपनी फ़सल ही नही बेच पाएगा तो मूल ऋण जो फ़सल पेदा करने में खर्च किया गया उसको कैसे चुकाएगा।
माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश कि सरकार 48 घण्टे से एक सप्ताह के भीतर रबी व ख़रीफ़ फ़सल का किसानो को भुगतान करे के बावजूद सरकार ने आज 39 दिन बाद भी किसानो की ख़रीफ़ फ़सल का भुगतान नही किया। इससे सरकार की कथनी और करनी का पता चलता है।
कुंवरपुर में 500 पंजीकृत किसानो में से महज़ 140 किसानो का ही धान ख़रीदा गया, उसके बाद कुँवरपुर किसान सेवा सहकारी समिति में खोले गए धान क्रय केन्द्र को बन्द कर दिया गया जिससे बाँकी 260 किसान अपनी फ़सल बेचने को भटक रहे हैं। ऐसे में किसान क़र्ज़ में डूबता जा रहा है। जिनका धान ख़रीदा गया उसके भुगतान तो भविष्य के गर्त में है, ऐसे में किसान नई फ़सल लगाने के लिये ऋण लेने को मजबूर है।

दीपक बल्यूटिया ने कहा यदि मुख्यमंत्री ईमानदारी से किसानो का कल्याण करना चाहते हैं तो शीघ्र किसानो की फसल का बकाया भुगतान क्यों नही करते।
दीपक बल्यूटिया ने कहा कि साढ़े तीन वर्ष नीद में सोए मुख्यमंत्री सामने चुनाव देख अचानक जाग गये और पूर्व की घोषणाएँ भूल नई घोषणाएँ करने लग गये हैं।
दीपक बल्यूटिया ने कहा कि बेहतर होता कि मुख्यमंत्री नई घोषणाएँ करने के बजाए उनके द्वारा पूर्व मे की घोषणाओं की समीक्षा करते कि धरातल पर कितनी उतर पाई हैं।
वास्तविकता यह है कि पूर्व में की गई घोषणाएँ एक कदम भी आगे नही बढ़ पाई हैं।
दीपक बल्यूटिया ने कहा अकूक संपदा से परिपूर्ण उत्तराखण्ड राज्य को आज बिसनेस माडल राज्य बनाने की आवश्यकता , जिससे उत्तराखण्ड राज्य एक आत्म निर्भर राज्य बनकर दुनिया के लिये मिसाल बन सके।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!