खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
राष्ट्रीय

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का बुधवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि एम्स ट्रॉमा सेंटर में बीजेपी नेता का रात 8 बजे निधन हो गया 2004, 2009, 2014 और 2019 में लोकसभा के लिए निर्वाचित बेलगावी से चार बार के सांसद थे। उनकी राजनीतिक यात्रा उत्तरी कर्नाटक के बेलगावी जिले से वर्ष 1996 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के साथ शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अंगड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया। मोदी ने कहा की “श्री सुरेश अंगदी एक असाधारण कार्याकार थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जो पूरे स्पेक्ट्रम में प्रशंसित थे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!