खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  देहरादून

किसने कहा, मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना छोड़ अपनी सेहत का ध्यान दें हरीश रावत

बीजेपी सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने अपने फेसबुक पेज पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को खूब खरी-खोटी सुनाई हैं ,पूर्व मुख्यमंत्री के लिए मंत्री रेखा आर्य ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा ….

आदरणीय दाज्यू हरीश रावत जी आपने कहा कि आईएएस अधिकारियों को एक मंत्री से नहीं वन प्लस वन से रूबरू होना पड़ता है , अब दाज्यू उम्र के इस पड़ाव में मैं आपके पूर्व के काले अध्यायों को नहीं खोलना चाहती थी लेकिन आप कह रहे हैं तो आपको आप का इतिहास याद दिला दूँ क्योंकि उम्र के इस पड़ाव में आपकी स्मरण शक्ति के साथ-साथ मनोदशा का भी दुर्बल होना स्वभाविक है आप के कार्यकाल में अधिकारियों को ही नहीं अपितु आप के मंत्रियों विधायकों कार्यकर्ताओं को भी वन प्लस 10 से रूबरू होना पड़ता था जिसकी परिणति रही की मंत्रियों और विधायकों ने आपका साथ छोड़ दिया आपके 1 प्लस 10 के बीच में इतने बाईपास रास्ते थे कि कोई भी बिना दान दक्षिणा दिए मंजिल तक पहुंच ही नहीं पाता था, दाज्यू यदि आपको आवश्यकता हो तो आप के 1 प्लस 10 की सूची आप मुझसे कभी भी ले सकते हैं साथ ही आपको यह भी याद दिलाना है कि आपके 1 प्लस 10 अब वर्तमान समय में वन प्लस 9 ही रह गए हैं क्योंकि सुना है कि बंटवारा संतोषजनक ना होने के कारण इनमें से एक आपका साथ छोड़ कर चले गए हैं , इस उम्र में संभवतया आप गिनती सही से नहीं कर पा रहे होंगे इसलिए आपको याद दिला दूं कि आप आप 1 प्लस 9 रह गए हैं ,, मेरा आपको व्यक्तिगत सुझाव है कि अब आप मुख्यमंत्री बनने के लिए मुंगेरीलाल के सपने देखना छोड़ कर अपनी सेहत और स्वास्थ्य का ध्यान दें ताकि समय रहते प्रदेश में बची हुई कांग्रेस को भी आप अपने कर कमलों से निपटा जाए ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!