कृषि विधेयक बिल पर तनातनी जारी

केंद्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि विधेयक विल के विरोध में 12 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी , लेकिन पुलिस ने 100 से ज्यादा कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज कर दिया , किसान विरोधी टैक्टर रैली निकाले जाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ाने के मामले में यह कार्यवाही हुई , मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता एसपी सिटी से मिले थे लेकिन असन्तुष्ट होने पर वहीं धरने पर बैठ गये , कांग्रेस का आरोप है की बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिदिन ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं लेकिन उनके ख़िलाफ़ कोई कार्यवाही क्यों नही हो रही , लिहाज़ा प्रदेश सरकार एकतरफा कार्यवाही कर रही है। कॉंग्रेस प्रवक्ता दीपक बलूटिया ने आरोप लगाया की जब सीएम हल्द्वानी दौरे पर थे तब भी कई जगह जाम की स्थिति बनी लेकिन सीएम और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज क्यों नही हुआ ??
कांग्रेस के इस आरोप पर बीजेपी नेता और वर्तमान में मंडी परिषद के अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने कहा की कांग्रेस की किसान विरोधी रैली फ्लॉप हो गयी इसलिए वह जनता का ध्यान भटकाने के लिये धरने प्रदर्शन और बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं, हकीकत तो यह है की कांग्रेस अपनी नाकामी छुपाने के लिये बीजेपी पर आरोप लगा रही है। कानून अपना काम कर रहा है ।