हरिद्वार ज्वैलर्स डकैती में ताऊ गैंग का हाथ , यूपी पुलिस का बर्खास्त सिपाही भी गिरफ्तार

हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित मोरा तारा ज्वेलर्स के यहां हुई डकैती की घटना का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा।
हरिद्वार के एसएसपी सेन्थिल अबुदई ने बताया
पुलिस ने अब तक 8 बदमाशों को किया गिरफ्तार
घटना का मुख्य सरगना सतीश चौधरी को भी पुलिस की गिरफ्त में ,
घटना में संलिप्त ताऊ गैंग से सम्बन्धित है मुख्य सरगना इन्द्रपाल चौधरी ,
बदमाशों से 1.3 किलोग्राम सोना,चाँदी के जेवरात, 12 लाख रूपये नगद,कई तमन्चे और कारतूस पुलिस ने किए बरामद।
मामले में यूपी पुलिस का बर्खास्त सिपाही संजय को भी किया पुलिस ने गिरफ़्तार
इस गैंग ने देश के 8 राज्यो में लूट और डकैती की घटनाओं में है शामिल ,
यूपी0,दिल्ली, हरियाणा, गुजरात,पश्चिम बंगाल,उत्तराखंड, समेत कई राज्यों में कि है लूट की वारदात ,
मामले का खुलासा करने वाली टीम को DGP ने 20 हजार रुपये और एसएसपी ने 2500 रुपये का नकद इनाम देने कि घोषणा की।
गैंग के फरार अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी में लगी कई टीमें।
एसएसपी ने फरार सदस्यों को जल्द पकड़ने का व्यापारियों को दिया आश्वासन।