चाय विशेषज्ञ डॉ. बरुआ ने किया चाय बागान का निरीक्षण

अल्मोड़ा। चाय – बागान विशेषज्ञ डॉ. पी बरुआ ने बृहस्पतिवार को गुरुड़ाबांज और आरतोला स्थित चाय बागान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां चाय के पौधों की बढ़वार को अच्छा बताया। डॉ. बरुआ ने दोनों बागानों में चाय के पौधों का निरीक्षण किया। सुझाव दिया कि जाड़े के सीजन में चाय के पौधों को पाले से बचाने के लिए डायकोडर्मा और सीओसी दवा का स्प्रे करें। उन्होंने वहां हाथ से निर्मित चाय का टेस्ट भी किया और चाय को उत्तम क्वालिटी का बताया। उन्होंने कहा कि यहां अच्छी गुणवत्ता की चाय तैयार हो रही है। इसके बाद डॉ. बरुआ कौसानी को रवाना हो गए।
भ्रमण के दौरान उनके साथ बोर्ड के वित्त अधिकारी अनिल खोलिया, प्रबंधक नवीन पांडे, देशमन, शेखर आर्या आदि मौजूद रहे। इसके बाद डॉ. बरुआ 20 नवंबर को कौसानी, हरीनगरी (गरुड़) चाय बागान, 21 नवबंर को बेतालघाट में चाय बागान का भ्रमण करेंगे। डॉ. बरुआ 22 नवंबर को श्यामखेत (नैनीताल) चाय बागान का निरीक्षण कर वहां सभी चाय बागानों के प्रबंधकों और बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।