आज सम्पन्न हुई कैबिनेट बैठक में इन मुद्दों पर लगी मुहर
देहरादून
आज की कैबिनट बैठक के प्रमुख बिंदु !
शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने की मीडिया ब्रीफिंग ।
17 बिंदुओं पर हुई चर्चा, सभी पर मंजूरी मिली ।
1- मनरेगा में जॉब कार्ड धारकों को खुशखबरी, 100 दिन का काम करने वालो को 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार मिलेगा ,
सरकार को 18 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा,
2- सिंगल यूज़ प्लास्टिक के लिए नियम बने,
प्लास्टिक कैरी बैग होगा प्रतिबंधित,
थर्मोकोल से बना सामान प्रतिबंधित होगा,
उपयोग करने पर जुर्माना लगेगा ।
3- वन विभाग में स्केलर का विषय अगली कैबिनेट के लिए रखा गया ।
4- साइबर क्राइसिस मैनेजमेंट प्लान राज्य में लागू किया गया,
केंद्र के बनाये प्लान को राज्य ने अपनाया ।
5- 8 फरवरी से राज्य में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय खोले जायेंगे, विभाग जारी करेगा आदेश ।
6- कक्षा 8 से कक्षा 9 में जाने वाली छात्राओं को साइकिल के दिया जाएगा डीबीटी , इस धन से साइकिल ही खरीदी जाएगी,
1456000 का खर्च आएगा ।
7- GST का बिल लाओ – ईनाम पाओ योजना को सरकार ने वापस लिया ।
8- 2015 से 2019 तक पिटकुल की लेख रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत होगी ।
9 – पुलिस में कॉस्टेबल भर्ती का बड़ा फैशला, भर्ती के नियमो में हुआ संसोधन ।
10 – मंगलदीप स्कूल अल्मोड़ा को दी गयी निशुल्क जमीन .04 हेक्टयर जमीन दी गयी ।
11 – कारखाना अधिनियम में हुआ संशोधन,
लाइसेंस के नवीनीकरण का शुल्क होगा ऑनलाइन जमा ।
12 – परिवहन विभाग में परिवर्तन कर्मचारी नियमावली में संशोधन,
नए पद सृजित किये गए ।
13 – उत्तराखंड भाषा संस्थान में विभागीय ढांचों के पुनर्गठन का विषय अगली कैबिनेट में आएगा ।
14 – NDRF को नैनीताल में 75 एकड़ जमीन दी गयी ।
15 – नगर निगम के सर्किल रेट को लेकर सरकार लाएगी अध्यादेश ।
16 – नई आबकारी नीति को मिली मंजूरी अब दो साल के लिए दी जाएगी शॉप,
ई टेंडरिंग से होगा वितरण,
नए सिरे से राजश्व का होगा निर्धारण, देशी शराब की दुकानों पर बिकेगी बियर ।