खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

दंपत्ति ने बेटे को श्रद्धांजली देते हुए किया देह दान

मंगलवार को मेडिकल कॉलेज पहुँच कर दम्पति ने  अपना शरीर दान किया है। पांच साल पूर्व सड़क हादसे में 17 वर्षीय इकलौते पुत्र को खो देने के चलते शहर की एक दंपत्ति ने बेटे को श्रद्धांजली देते हुए यह सराहनीय काम किया

हल्द्वानी के पीली कोठी में रहने वाले  केसी तिवारी व उनकी पत्नी मंजू तिवारी नैनीताल ने  मंगलवार को  मेडिकल कॉलेज में  जाकर  वहाँ प्राचार्य डॉ सीपी भैसोडा ने देह-दान सम्बंधी कागजी कारवाई पूर्ण करवाई।

पिता के सी तिवारी ने बताया की बेटे की आज  पुण्य तिथि है उसकी याद में देह दान का संकल्प लिया और अब उम्मीद है शायद किसी अन्य जरुरतमंद का हमारी मृत्यु के बाद भला हो जाए।

उन्होंने बताया की इस कार्य के पीछे एमबीपीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ संतोष मिश्र उनके प्रेरणा स्त्रोत रहे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!